Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपाईयों ने जनता के सामने पेश किया मोदी-योगी सरकार का विकास मॉडल

भाजपाईयों ने जनता के सामने पेश किया मोदी-योगी सरकार का विकास मॉडल

फिरोजाबाद (हि.स.)। राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद की प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रमुख चौराहों पर सरकार की उपलब्धियों के प्ले कार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। शनिवार को जिलाध्यक्ष भाजयुमो अंकित तिवारी महानगर के नेतृत्व में नगर के प्रमुख जैन मंदिर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा विधायक मनीष असीजा एवं महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा राकेश शंखवार ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम किए जा रहे हैं इसे जनता तक सरकार की समस्त उपलब्धियां पहुंचाने का काम बड़े ही सुंदर तरीके से किया जा रहा है। युवा मोर्चा एक ऐसा संगठन है जो अनुशासन के साथ कोविड-19 व आचार संहिता का पालन करते हुए इस कार्यक्रम के द्वारा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगा।

जिलाध्यक्ष भाजयुमो अंकित तिवारी ने कहा योगी और मोदी की डबल इंजन की सरकार के द्वारा जनता के लिए जनहित में जो कार्य जो योजनाएं चलाई गई। वह जागरूकता के तौर पर प्ले कार्ड द्वारा विधानसभा के प्रमुख चौराहों पर कार्यकर्ताओं द्वारा अनुशासन का पालन करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन यह कार्यक्रम 02 घंटे विधानसभा के प्रमुख पांच स्थानों पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जाएगा।

इस मौके पर शिकोहाबाद विधानसभा के प्रभारी अनुराग पांडे, अवधेश पाठक, राधेश्याम यादव, श्रीनिवास शर्मा, भगवान सिंह झा, नमन बंसल, राजेश झा आदि मौजूद रहे।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular