Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाई ने बहन और उसके प्रेमी की हत्या, शव को छिपाया

भाई ने बहन और उसके प्रेमी की हत्या, शव को छिपाया

– हत्या के बाद भाई ने बहन के प्रेमी और बहनोई पर दर्ज कराया केस

बागपत (हि.स.)। जिले में एक युवक ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर शव को छिपा दिया। इसके बाद उसने प्रेमी और उसके बहनोई के खिलाफ रमाला थाना में मुकदमा दर्ज कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का आरोपित भाई सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रमाला थाना क्षे़त्र स्थित असारा गांव में रहने वाली महजबी की शादी सात साल पहले शामली जिले के गंगेरू गांव निवासी शाजिद के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे भी थे। शादी से पहले उसका प्रेम प्रसंग गांव के एक युवक आरिफ से चल रहा था। तीन बच्चे होने के बाद भी वह अपने प्रेमी से मिलती-जुलती थीं।

तीन माह पहले महजबी ने कांधला गांव में किराए का मकान लेकर रहने लगी। वहां पर उससे मिलने उसका प्रेमी आता था। 20 अक्टूबर को महजबी के भाई मुसरलीन ने रमाला थाने पर अपनी बहन के गायब होने की रिपोर्ट लिखायी। इसमें आरिफ और उसके बहनोई को नामजद किया गया। पुलिस मामले की जांच कर ही थी तभी पता चला कि मुसरलीन ने ही अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या की है। शवों को कही छिपा दिया है।

एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पुलिस ने मुसरलीन को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने ही अपनी बहन और प्रेमी आरिफ की हत्या की है। उसने अपने भाई कांधला निवासी

अरमान, मुंतजीर और मौसेरे भाई शहनवाज के साथ मिलकर योजना बनायी थी। बहन जब अपने प्रेमी के साथ मेरठ में थी तो दोनों को वहां से उठाया और कांधला थाना क्षेत्र के गंगेरू लेकर आए। यहां पर मौजम्मिल के घर पर उन्होंने आरिफ की हत्या की और उसका शव को जंगल में छिपा दिया। उसके बाद महजबी को लेकर बागपत के असारा गांव पहुंचे और जंगल में उसकी भी हत्या कर दी।

पुलिस ने इस मामले में मुसरलीन व उसके भाई शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कारवाई की जा रही है।

सचिन

RELATED ARTICLES

Most Popular