Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाईदूज पर बहनों ने भाइयों को यम फांस से मुक्ति की प्रार्थना...

भाईदूज पर बहनों ने भाइयों को यम फांस से मुक्ति की प्रार्थना की, एक साथ किया यमुना में स्नान

मथुरा(हि.स.)। यमद्वितीया पर्व पर गुरुवार सुबह से ही बहनों ने अपने अपने भाइयों संग यमुना में एक साथ डुबकी लगाकर अपने भाइयों को यम की फांस से मुक्ति कर प्रार्थना की। सुबह से ही मथुरा, वृंदावन और गोकुल के कई घाटों पर यमुना स्नान करने वालों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर स्नानार्थियों के लिए नगर निगम-नगरपंचायतों ने कई प्रकार की व्यवस्थाएं की थीं।

बीती शाम से ही भाई-दूज आने से यमुना के घाटों पर बहन -भाइयों को एक साथ डुबकी लगाते हुए देखा गया था, यह सिलसिला रातभर चलने के बाद फिर गुरुवार को सुबह तड़के से ही यमुना घाटों पर स्नान करने वालों का तांता लग गया। मथुरा में विश्राम घाट, बंगाली घाट, यमुना पार आदि घाटों के अलावा वृंदावन में केशीघाट, गोकुल में ठकुरानी घाट, मुरलीधर घाट और ब्रह्मांड घाट आदि पर यमुना स्नान करने वालों की भीड़ सुबह से ही जुटने लगी। यम फांस से बचने के लिए भाई और बहनों ने एक साथ यमुना में डुबकी लगाई। इस दौरान भाई बहनों का भाव देखने योग्य था। बहनें अपने भाइयों की दीर्घायु और कुशलता की मनौती मांग रही थीं, तो भाई भी उनको सदा सुखी रहने का आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे। यमुना स्नान करने वालों की सुविधा के लिए महिला चेंजिंग रूम, शौचालय आदि की व्यवस्था तो नगर निगम की ओर से की ही गई थी, साथ ही किसी अनहोनी से बचने के लिए यमुना में बैरिकेडिंग भी की गई थी। पुलिस की ओर से यमुना में स्टीमर चलाए गए थे, जिन पर पुलिसकर्मी गोताखोरों के साथ तैनात रहे। सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे ने शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कमान संभाली।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular