Wednesday, February 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभांगड़ा की ऑनलाइन कक्षा चलाने वाला भारतीय ब्रिटेन में सम्मानित

भांगड़ा की ऑनलाइन कक्षा चलाने वाला भारतीय ब्रिटेन में सम्मानित

इंटरनेशनल डेस्क

लंदन। भारतीय मूल के एक डांसर ने लॉकडाउन में अपने नृत्य को भांगड़ा-व्यायाम की ऑनलाइन कक्षाओं में बदल दिया, जिससे प्रभावित होकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने उन्हें पॉइंट्स ऑफ लाइट सम्मान प्रदान किया है। राजीव गुप्ता ने लोगों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से लॉकडाउन के दौरान मुफ्त में ऑनलाइन भांगड़ा-व्यायाम कक्षाएं संचालित की। गुप्ता का मानना है कि तेज गति और ऊंची बीट वाले पारंपरिक भारतीय नृत्य भांगड़ा करने से व्यायाम भी हो जाता है। उन्होंने इस भावना के साथ सोशल मीडिया मंचों पर भांगड़ा-व्यायाम की कक्षाएं चलानी शुरू की। इसके फलस्वरूप उन्हें पिछले सप्ताह पॉइंट ऑफ लाइट सम्मान से नवाजा गया। समाज में परिवर्तन लाने वाले लोगों को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री द्वारा यह सम्मान दिया जाता है। प्रधानमंत्री जॉनसन इससे पहले भांगड़ा और भारत में विवाह समारोहों में किए जाने वाले अन्य प्रकार के भारतीय नृत्य के प्रति अपना प्रेम जता चुके हैं। उनकी पूर्व पत्नी मरीना व्हीलर की मां दीप कौर का संबंध पंजाब से था।

RELATED ARTICLES

Most Popular