Saturday, March 28, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलभरभरा कर गिर गयी नवनिर्मित बिल्डिंग

भरभरा कर गिर गयी नवनिर्मित बिल्डिंग

लखनऊ (हि.स.)। आर्यनगर क्षेत्र में सड़क से आते-जाते लोगों की आंखों के सामने देखते ही देखते नवनिर्मित बिल्डिंग गिर गयी। बिल्डिंग को गिरता हुआ देखकर ड्यूटी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों ने वहां से लोगों को हटाया, जिससे कोई जानमान का नुकसान नहीं हुआ।

मौके की नजाकत को देखते हुए नाका थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार गुप्ता ने बताया कि आर्यनगर में दो मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग को गिरता हुआ देखकर पुलिसकर्मियों ने भीड़ को हटाया। बुधवार की दोपहर एक बजे के आस-पास बिल्डिंग एक तरफा झुक गयी। नहीं गिरती तो दुर्घटना हो जाती।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बिल्डिंग को बनाने वाले ठेकेदार दीप को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ की है। खराब मैटेरियल का उपयोग करने की बात सामने आयी है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। मौके से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। जानकारी के लिए नगर निगम के जोन प्रभारी और लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव को सूचना भेज दी है।

शरद/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular