इंटरनेशनल डेस्क
संयुक्त राष्ट्र। विश्व की दो बड़ी एजेंसियां विश्व खाद्य कार्यक्रम और यूनिसेफ ने सीरिया और कांगो के लोगों के लिए चिंता जाहिर करते हुए एक खुलासा किया है। डब्ल्यूएफपी का कहना है कि वर्षों से गृहयुद्ध की आग झेल रहे सीरिया में सवा करोड़ लोगों को भरपेट खाना तक नहीं मिल पा रहा है। एजेंसी के मुताबिक ये यहां की कुल आबादी का करीब 60 फीसद है। संगठन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि पिछले एक वर्ष में सीरिया में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है और इनकी कीमतों में करीब 250 फीसद की तेजी दर्ज की गई है। इसमें ये भी कहा गया है कि हालातों और बढ़ती कीमतों को देखते हुए मौजूदा वर्ष में आधी से अधिक जनता को अपने लिए पर्याप्त भोजन जुटाना भी मुश्किल होगा। इसी तरह से यूनिसेफ ने कांगो में मौजूद करीब 30 विस्थापित हुए बच्चों की गंभीर हालत पर चिंता जाहिर की है।
संगठन की तरफ से कहा गया है कि इन बच्चों को यहां पर विभिन्न गुटों के बीच चल रहे संघर्ष और भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन की तरफ से बताया गया है कि शुक्रवार को विद्रोही गुटों ने एक पूरे गांव को आग लगा दी और स्वास्थ्य केंद्रों समेत कई स्कूलों में लूटपाट की। इसकी वजह से कई परिवारों के सामने खुद को बचाने की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आपको बता दें कि सीरिया और कांगो दोनों ही जगहों पर वर्षों से यहां के आम नागरिक इस तरह की घटनाओं से दो-चार हो रहे हैं। इनको लेकर कई बार संयुक्त राष्ट्र में चिंता जाहिर की गई है। यूएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते एक वर्ष में ही खाद्य असुरक्षा के गर्त में करीब 45 लाख अतिरिक्त सीरियाई नागरिक शामिल हुए हैं। कोरोना की वैश्विक महामारी ने इन लोगों की राह को और अधिक मुश्किल कर दिया है। लोगों के काम धंघे बंद हो गए हैं और रोजगार और कमाई के सभी साधन बंद हैं। ऐसे में हर रोज सैकड़ों लोग भुखमरी की तरफ खिसकते जा रहे हैं। इन लोगों का जीवन हर रोज मुश्किल में कट रहा है। डब्ल्यूएफपी में सीरियाई प्रतिनिधि और देशीय निदेशक शॉन ओब्रायन के मुताबिक इससे पहले हालात इतने खराब नहीं थे। वर्षों से संघर्ष के बीच जी रहे इन लोगों की पूंजी अब खत्म हो गई है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
यहां पर ब्रेड, चावल, दाल, तेल और चीनी की कीमत एक लाख 20 हजार सीरियाई पाउंड है। ये कीमत यहां के लोगों के औसत वेतन से कहीं ज्यादा है। लोगों से भरपेट भोजन लगातार दूर हो रहा है। यहां के लोगों की चिंता इस वजह से भी बढ़ी है क्योंकि देश की मुद्रा सीरियाई पाउंड में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। डब्ल्यूएफपी की रिपार्ट के मुताबिक सीरिया में भुखमरी के शिकार हुए कर्ज के बोझ तले दबने को मजबूर हैं। वे अपने गुजारा करने लायक भोजन के लिए अब अपने मवेशियों को बेच रहे हैं। गौरतलब है कि सीरिया में डब्ल्यूएफपी हर महीने 50 लाख खाद्य सहायता मुहैया करवाता है। संगठन का कहना है कि यदि यही हालात रहे तो यहां पर जुलाई 2021 तक मानवीय राहत जरूरतों को पूरा करने के लिये करीब 37 करोड़ डॉलर की जरूरत पड़ेगी।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
