भदौही । उत्तर प्रदेश के भदौही में 18 साल बाद बाहुबली विजय मिश्रा का किला ढ़ह गया है।यहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर 18 साल से विजय मिश्रा, उनकी पत्नी और उनके परिवार का ही कब्जा रहा है। लेकिन इस बार इस पंचालय पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। यहां से जीते बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्ष ने गंगाजल से ऑफिस का शुद्धिकरण करवाया है।
इस बार भदौही से बीजेपी विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के भाई अनिरूद्ध त्रिपाठी जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं।बीजेपी ने उन्हें चुनाव के पहले पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनकी पार्टी में वापसी हो गई थी। सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया गया है। शपथ ग्रहण से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष अनुरूद्ध त्रिपाठी ने जिला पंचायत में एक विशेष पूजा की। मंत्रोच्चारण के साथ शुद्धिकरण पूजा की गई पूरे जिला पंचायत भवन और परिसर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनुरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि इसके पहले जिला पंचायत भवन में जो अशुद्धिकरण था उसको शुद्ध करने के लिए विशेष पूजा के साथ ही यहां गंगाजल का छिड़काव कराया गया है।
भदौही में गंगाजल का छिड़काव कर जिला पंचायत का किया शुद्धिकरण
RELATED ARTICLES
