Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभदोही: योगी सरकार का निर्देश, महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर होगा रामायण पाठ

भदोही: योगी सरकार का निर्देश, महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर होगा रामायण पाठ

-भदोही में सात धार्मिक स्थलों पर होगा वाल्मीकि रामायण का पाठ-दीपदान  

भदोही (हि.स.)। योगी सरकार इस साल महर्षि वाल्मीकि जयन्ती धूमधाम से मनाएगी, इसके लिए राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। संस्कृति मंत्रालय इसमें विशेष रुचि दिखा रहा है। भदोही जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने भी आदेश जारी कर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्र को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। 
जिला प्रशासन के निर्देश पर सात मंदिरों पर पर महर्षि वाल्मीकि जयन्ती यानी 31 अक्टूबर को बाल्मीकि रामायण का पाठ किया जाएगा। जिसमें सीतामढ़ी, हनुमान मंदिर खमरिया,  नई बजार स्थित हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर लिप्पन तिराहा, जीटी रोडघोसिया, हनुमानगढ़ी गोपीगंज, चकवा हनुमान मंदिर ज्ञानपुर पर पाठ किया जाएगा। 
महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर भगवान राम, हनुमान से जुड़े धार्मिक स्थलों पर भी विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने धर्म-संस्कृति से अवगत कराना है। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित होंगे। महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर दीपदान भी आयोजित करने को कहा गया है। वाल्मीकि रामायण का पाठ 8, 12, 24 और घंटे तक आयोजित होगा। महर्षि वाल्मीकि से जुड़े स्थलों पर विशेष आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। 
शासन के निर्देश के अनुसार इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वाल्मीकि रामायण में चिह्नित मानवता, समाजिकता व राष्ट्र मूल्यों का प्रचार-प्रसार मुख्य है। मंदिरों पर दीप प्रज्ज्वलन, दीप दान और लोकगायन का भी कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी के अलावा सात मंदिरों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा आचार्यों को भी सभी मंदिरों के लिए नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम की वीडियो और फोटोग्राफी करा कर सांस्कृतिक मंत्रालय के मेल पर भेजना का निर्देश दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular