Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभदोही: बोलेरो की टक्कर लगने से सिपाही की मौत

भदोही: बोलेरो की टक्कर लगने से सिपाही की मौत

– घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक फरार

भदोही (हि.स.)। जिले में सोमवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में सिपाही की मौत हो गईं। सिपाही झांसी जिले का रहने वाला औश्र औराई कोतवाली में उसकी तैनाती थी।

पुलिस के अनुसार झांसी के मऊरानी निवासी सिपाही देवेंद्र सिंह यादव (26) सोमवार की सुबह अपनी बाइक से पुलिस लाइन में विशेष ड्यूटी करने आ रहा था। ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर सिंहपुर गांव के पास अज्ञात बोलेरो चालक ने सिपाही की बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गया। दुर्घटना खबर लगते ही ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल सिपाही को जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान देवेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार बोलेरो चालक घटना के बाद फरार हो गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular