वाराणसी (हि.स.)। भदोही पूजा पंडाल अग्निकांड में मरने वालों की संख्या मंगलवार को फिर बढ़ गई। पंडाल में लगी आग की चपेट में आकर झुलसी पुरूषोत्तमपुर निवासी शिवांगी गौतम पुत्री उमेश कुमार (18) और राजापुर औराई निवासी नित्या पुत्री संजय (01) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही भदोही अग्निकांड में मृतकों की कुल संख्या अब 14 हो गई है।
दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग से शिवांगी को 60 फीसदी झुलसी अवस्था में बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और नित्या को लगभग 50 फीसद जली अवस्था में बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। अभी भी अस्पतालों में भर्ती कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
श्रीधर
