Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभतीजे ने कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्ध चाची की कर दी हत्या

भतीजे ने कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्ध चाची की कर दी हत्या

मीरजापुर(हि.स.)। अदलहाट थाना क्षेत्र के रजौली ग्राम में जमीन के विवाद को लेकर भतीजे ने कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्ध चाची की हत्या कर दी। रजौली ग्राम निवासी चमेला देवी (62) का पट्टीदारों से जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार की देर रात साढ़े लगभग दस बजे पट्टीदार सतीश ने कुल्हाड़ी से सुरेश (32) पर हमला कर दिया। सुरेश वार से बचते हुए सीढ़ी से कूद कर भाग गया। इसके बाद आक्रोशित सतीश ने घर की गैलरी में बैठी सुरेश की मां चमेला देवी के सिर व गर्दन पर कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतका के पुत्र सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने सतीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular