गोण्डा।
अतिक्रमण और लगातार गंदगी फेंके जाने से शहर की भट चुकी नालियों के लिए अब यहां छोटा रोबोट बड़ा हथियार बन गया है। सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन छोटा रोबोट लेकर जुट गया है। बुधवार को इसी बड़े हथियार के सहारे जिला महिला अस्पताल के सामने गुम हो चुकी नाली खोज निकाली गई। छोटा रोबोट ने नाली की सिल्ट तक अपना करतब दिखाया जिसके चलते आज नाली पूरी तरह से साफ हो गई। सिटी मजिस्ट्रेट श्री गुप्ता ने बताया कि जिला महिला अस्पताल के सामने बनी नाली पूरी तरह से भट चुकी थी जिसे निकाल कर साफ कराया गया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह इस अत्याधुनिक मशीन के जरिये शहर के विभिन्न इलाकों में भी नालियों की सफाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार पूरा प्रयास है कि बरसात में जलभराव अधिक न हो। इसके लिए नगर पालिका को कड़े निर्देश दिए हैं कि मानसून से पूर्व काम पूरा कर लिया जाए।
भट चुकी नालियों के लिए गोण्डा में छोटा रोबोट बना बड़ा हथियार
RELATED ARTICLES
