Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम के मर्यादा व आदर्श का उत्कृष्ट उदाहरण है महर्षि बाल्मीकी...

 भगवान श्रीराम के मर्यादा व आदर्श का उत्कृष्ट उदाहरण है महर्षि बाल्मीकी रचित महाकाव्य रामायण

मीरजापुर(हि.स.)। महर्षि बाल्मीकी जंयती उपलक्ष्य में नगर के संकट मोचन मन्दिर पर रामायण पाठ व भजन आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने संयुक्त रूप से मन्दिर पर मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कर शुभारम्भ किया।

नगर विधायक ने कहा कि महार्षि बाल्मीकी को आदि कवि के नाम से भी जाना जाता है। उनके द्वारा रचित विश्व प्रसिद्ध कालजयी कृति रामायाण महाकाव्य, सामाजिक, मानवीय एवं राष्ट्रीय मूल्यों की स्थापना का आदर्श उदाहरण हैं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से कहा कि महर्षि बाल्मीकी वैदिक काल के महान ऋषियों में सम्मिलित हैं।

इस अवसर पर संकट मोचन के पुजारी पं. योगेन्द्रनाथ तिवारी ने अंगवस्त्रम रूपी रामनामी वस्त्र भेंट कर विधायक व जिलाधिकारी का सम्मान किया। पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ रामायण पाठ का शुभारम्भ किया।

कमलेश्वर शरण/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular