प्रयागराज (हि.स.)। श्री जगन्नाथजी महोत्सव समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रयागेश्वर मंदिर भगवान जगन्नाथ के धाम में भगवान जगन्नाथ जी का 5250वां जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने नए वस्त्र धारण कराकर पूरे विधि विधान के साथ उनके बाल स्वरूप गोपाल को दूध, दही, मक्खन, शहद, पंचामृत गंगाजल से अभिषेक किया और फल-फूल पंचमेवा सहित छप्पन प्रकार के पकवानों से भोग लगाकर महाआरती की।
रथ यात्रा सहसंयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर भक्तगण नाचते गाते हुए भगवान जगन्नाथ का भजन कीर्तन किये। कार्यक्रम के दौरान बसंत लाल आजाद, जयराम गुप्ता, दाऊ दयाल गुप्ता, गगन दास गुप्ता, राजेश केसरवानी, त्रिलोकी केसरवानी, अमर रस्तोगी, शुभम साहू, अरुण अग्रवाल, शशिकांत जायसवाल, मालती केसरवानी, महेश चौरसिया एवं सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।
विद्या कान्त/बृजनंदन
