चंडीगढ़ (हि.स.)। पंजाब के नए मुख्यमंत्री के लिए नामित भगवंत सिंह मान के जीवन में 16 की संख्या का महत्व बहुत खास है। हालांकि इस बार उन्हें कई लोगों ने 17 मार्च को शपथ ग्रहण की सलाह दी, लेकिन उन्होंने निजी सुझाव देकर 16 मार्च को ही शपथ ग्रहण का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, भगवंत मान ने 90 के दशक में जालंधर दूरदर्शन के माध्यम से बतौर कॉमेडियन शुरूआत की। उस समय ऑडियो कैसेट का जमाना था। भगवंत मान की पहली कैसेट गोभी दिए कच्चिए वपारने 16 मई 1992 को रिलीज हुई थी, जिसने भगवंत मान को नई पहचान दी। इसके बाद क्षेत्रीय मेलों आदि में मंच पर कॉमेडी करने वाले भगवंत मान ने पीछे मुडक़र नहीं देखा और 16 दिसंबर 1992 को उनकी दूसरे कैसेट मार्केट में आ गई। इस दौरान कई ऐसे अवसर आए, जब भगवंत मान ने कॉमेडी के क्षेत्र में 16 तारीख को किसी नए प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया और उन्हें कामयाबी मिली। भगवंत मान 16 मई 2014 को पहली बार 16वीं लोकसभा के लिए सांसद चुने गए। अब भगवंत मान पंजाब की 16वीं विधानसभा के सदस्य बने और 16 मार्च को वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
संजीव
