Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभगदड़ में महिला के घर के दीवार गिरी, दो की मौत

भगदड़ में महिला के घर के दीवार गिरी, दो की मौत

बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर रात को बीमार महिला का हालचाल लेने कुछ ग्रामीण पहुंचे। इस दौरान हुई भगदड़ में महिला के घर की बाहरी पुरानी दीवारे भरभरा कर गिर गयी। मलबे में दबकर एक महिला और चार वर्षीय मासूम की मौत हो गयी। स्थानीय पुलिस ने इलाकाईयों की मदद से मलबे में दबे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

खेवली गांव में रहने वाले अमरेश ने बताया कि पड़ोसी एक महिला काफी दिनों से बीमार चल रही है। उसे देखने के लिए देर रात को पड़ोस के कुछ लोग गये थे। उन लोगों के साथ उनका चार वर्षीय बेटा अमरदीप भी गया था। बताया जा रहा है कि सभी लोग महिला का हालचाल ले रहे थे। तभी किसी बात को लेकर भगदड़ हो गयी और सभी महिला के घर से बाहर की ओर भागने लगे। इसी बीच बीमार महिला के घर की पुरानी दीवार भरभरा कर गिर गयी। मलबे में दबकर महिला कमरजहां (35) और अमरदीप (04) की मौके पर ही मौत हो गयी। दो अन्य लोग दब गए। पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular