Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभक्तों को बेल पत्र तोड़ने से खफा प्रधानाध्यापक ने परिसर में खड़े...

भक्तों को बेल पत्र तोड़ने से खफा प्रधानाध्यापक ने परिसर में खड़े पेड़ को आरा से कटवाया

औरैया(हि. स.)। जनपद के ब्लॉक सहार दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी रेलवे स्टेशन समीप प्राथमिक विद्यालय पुरवा महिपाल विद्यालय परिसर में 10 वर्षों से खड़े बेल के पेड़ को दो दिन पहले प्रधानाध्यापक राजकुमार ने आरा मशीन से कटवा दिया है।

प्रधानाध्यापक ने कहना कि कुछ आसपास बस्ती के लोग पूजा के लिए बेलपत्र तोड़ने आने हैं, जिससे उनको परेशानी होती है,वही बस्ती के गुंजन तिवारी,अशोक राठौर, अभिनव शुक्ला, राहुल तिवारी,सुखराम, राजाराम आदि भक्तों ने बताया विद्यालय परिसर में खड़े बेलपत्र के पेड़ से सैकड़ों लोग बेल पत्र तोड़कर रेलवे स्टेशन समीप स्थित मनकामेश्वर मंदिर पर पूजा-अर्चना करते हैं, लेकिन भक्तों के बेल पत्र तोड़ने से खफा प्रधानाध्यापक ने आरा मशीन से हरा पेड़ कटवा दिया और सुबूत मिटाने के लिए उस पर मिट्टी से ढंक दिया और काटी हुई बेलपत्र की लकड़ी व पत्तियों को बगल खाली पड़े प्लाट में डाल दिया।

इस संबंध में अछल्दा वन रेंजर सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। बेलपत्र पूजनीय होने के साथ औषिधि का पेड़ है।बिना परमिशन के हरे पेड़ काटना गैर कानूनी है। जांच करवाकर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular