प्रदीप पांडेय
गोंडा।
पूर्व प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय टीएलएम निर्माण कार्यशाला का आयोजन इटियाथोक कस्बा स्थित नवीन चंद्र तिवारी स्मारक महाविद्यालय में संपन्न हुआ। कार्यशाला में प्राथमिक स्तर से प्रति विद्यालय एक शिक्षक को नोडल नामित करते हुए प्रशिक्षित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कार्यशाला में अक्षर व अंक पहचान, क्रमबद्धता व चरणबद्धता, आरोही व अवरोहीक्रम, पपेट निर्माण, झरोखे में अक्षर, अंको की मशीन, अंको का क्रीड़ा, अक्षरों का गुलदस्ता आदि टीएलएम निर्माण करना शिक्षकों को सिखाया गया। बताया गया कि टीएलएम का प्रयोग कर बच्चों को रुचिपूर्ण ढंग से पढ़ना और लिखना सिखाया जा सकता है। प्रतिभागी के रूप में दुर्गा प्रसाद, विनय कुमार, ऊधोराम, संजू कपूर, विनोद कुमार, प्रेमचंद, राकेश कुमार, सुनील कुमार आदि प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जबकि संदर्भदाता के रूप में संदेश वर्मा, राधेरमन यादव, रामअचल, शौनक शुक्ला, दिलीप वर्मा, सोनू भारती मौजूद रहे।

