Monday, April 6, 2026
Homeमनोरंजनब्रेकअप की ख़बरों के बीच मालदीव में वेकेशंस इंजॉय कर रहे हैं...

ब्रेकअप की ख़बरों के बीच मालदीव में वेकेशंस इंजॉय कर रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

हाल ही में बॉलीवुड के सबसे फेमस लवबर्ड में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं थी। लेकिन, इस बीच अब अर्जुन और मलाइका दोनों साथ में मालदीव में वेकेशंस इंजॉय कर रहे हैं, जिसके बाद इनके ब्रेकअप की ख़बरों पर अब पूर्ण विराम लग गया है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस वेकेशंस की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के बैकग्राउंड को देखा जाए तो लग रहा है कि कपल एक बीच पर है। फिलहाल, दोनों ने एक-दूसरे के साथ तस्वीरों को शेयर नहीं किया है, लेकिन दोनों ने जो तस्वीरें साझा की हैं उसे देखकर साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कपल साथ में वेकेशन इंजॉय कर रहा है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक -दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है और दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।अपनी फिटनेस के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 में बतौर जज नजर आ रही हैं। वहीं अगर अर्जुन कपूर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular