Wednesday, January 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्राजील में नए पी1 वैरिएंट से 24 घंटों में हजार से अधिक...

ब्राजील में नए पी1 वैरिएंट से 24 घंटों में हजार से अधिक लोगों की मौत

लंदन (हि.स.)। ब्राजील में कोविड-19 के नए वेरियंट पी1 से पिछले 24 घंटे में 1,086 लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश में मरने वालों की संख्या 2,65,411 हो गई है। मूल वायरस से अधिक संक्रामक और घातक पी1 वेरिएंट से देश के अधिकांश मरीज प्रभावित हो रहे हैं। हालत यह है कि माटो ग्रोसो, सांता कैटरीना, पराना, और रियो ग्रांडे डो सुल जैसे प्रांतों में सभी आईसीयू बेड पर मरीज भर्ती हैं। लोगों को बेड के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इन प्रांतों की सरकारों ने दूसरे प्रांतों की सरकारों से अपने यहां मरीज भर्ती करने का अनुरोध किया है।

देश के सबसे अधिक आबादी वाले साओ पालो प्रांत में स्थानीय अस्पताल 80 फीसद तक भर चुके हैं। नए वेरिएंट को देखते हुए गैर जरूरी व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ब्रिटेन में एक दिन में पांच हजार से ज्यादा संक्रमित

लंदन में 24 घंटे के दौरान ब्रिटेन में 5,177 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा कि पूरी वयस्क आबादी के 40 फीसद को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। सरकार जुलाई के अंत तक सभी वयस्कों को वैक्सीन पहली डोज दे दी जाएगी।

सीरिया के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी पॉजटिव

सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद और उनकी पत्नी असमा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि हल्के लक्षण दिखाई देने के बाद दोनों का पीसीआर टेस्ट कराया गया जिसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल दोनों की हालत बेहतर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular