Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशब्रांड यूपी को नया आयाम देने के लिए विभिन्न जनपदों के उत्पादों...

ब्रांड यूपी को नया आयाम देने के लिए विभिन्न जनपदों के उत्पादों की प्रदर्शनी

उत्पादकों एवं निर्माताओं के साथ देश, विदेश के क्रेताओं का वर्चुअल संपर्क जोड़ा जाएगा

वाराणसी (हि.स.)। ब्रांड यूपी को नया आयाम देने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बनने वाले हैंडीक्राफ्ट एवं हैंडलूम उत्पाद की प्रदर्शनी बड़ालालपुर स्थित पं.दीन दयाल हस्तकला संकुल (ट्रेड फैसिलिटी सेंटर) में सोमवार 18 जनवरी से लगेगी। 24 जनवरी तक चलन वाले प्रदर्शनी में हैंडीक्राफ्ट एवं हैंडलूम उत्पाद जिनका, जीआई रजिस्ट्रेशन हो चुका है या रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में हैं उन्हें ही शामिल किया जायेगा। यूपी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल उत्तर प्रदेश सरकार व फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, फिक्की के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रदर्शनी का वर्चुअल रूप में भी प्रदर्शनी लगाई जायेगी। इससे ब्रांड यूपी का एक नया पहलू सामने आएगा। प्रदर्शनी में घरेलू और विदेशी खरीदारों के लिए आभासी मंच के माध्यम से लाइव आयोजित होगा।  
इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से सभी जीआई प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए जाएंगे। इसमें प्रदेश से 28 अद्वितीय जीआई  उत्पाद जिसमें 7 उत्पाद वाराणसी के हैं, शामिल किया गया है। राज्य के विभिन्न उत्पादों के भौतिक और आभासी स्टॉल प्रदर्शित होंगे। जिनका अवलोकन भौतिक और आभासी दोनों ही रूपों में किया जा सकेगा। इन उत्पादों के प्रदर्शक उत्तर प्रदेश जीआई एक्सपो 2021 के वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर भी लाइव होंगे। खरीददारों और विक्रेताओं को वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर एक साथ संवाद करने का अवसर मिलेगा। प्रदर्शनी के दौरान जीआई उत्पादों की विशेषताओं, विशिष्टता, उपयोगिता, अवसर और व्यापार को बढ़ावा देने के तकनीकी पहलू के लिए सूचनात्मक लाइव सेमिनार होंगे। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त योजनाओं से उत्तर प्रदेश ब्रांड को नया आयाम देने का अवसर प्राप्त होगा। जिससे व्यापार में कई गुना वृद्धि होगी। प्रदर्शनी में वाराणसी ब्रोकोड साड़ी, वाराणसी स्टोन कार्विंग, मेंटल रिपाउज, लकड़ी के खिलौने, गुलाबी मीनाकारी, जरी जरीदोजी, मिर्जापुर के चुनार के सेंड स्टोन, लखनऊ की चिकनकारी, मुरादाबाद आर्ट मेटल वायर,सहारनपुर की वुड क्राफ्ट, सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल आदि  का स्टाल लगाया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular