लखनऊ (हि.स.)। राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने होली के त्योहार पर सूबे के सभी सरकारी अस्पतालों को अतिरिक्त सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों एवं चिकित्सकों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिये हैं।
उपमुख्यमंत्री पाठक ने रविवार को लोगों से अपील की है कि वे शराब पीकर गाड़ी न चलाएं और शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का उत्सव मनाएं। उन्होंने यह भी कहा है कि हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।
इस बाबत पाठक ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किये हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर खास निगरानी रखने को कहा गया है।
बृजनन्दन
