Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश ब्रजभूमि में मिले स्नेह और सहयोग को भुला नहीं पायेंगे: जिला जज

 ब्रजभूमि में मिले स्नेह और सहयोग को भुला नहीं पायेंगे: जिला जज

जिला जज राजीव भारती के तबादला होने पर सरकारी अधिवक्ताओं ने दी बधाई

मथुरा(हि.स.)। मथुरा के जिला जज राजीव भारती का सरकारी अधिवक्ताओं ने बुधवार दोपहर स्मृृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि ब्रजभूमि के न्याय क्षेत्र में उन्हें दो बार कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। जिला जज के पद पर कार्य करते समय उनके सहयोगियों का, सरकारी अधिवक्ता और न्याय क्षेत्र से जुड़े कर्मियों एवं बार के सम्मानित सदस्यों का जो स्नेह और सहयोग मिला उसे वह भुला नहीं पायेंगे।

गौरतलब हो कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल महानिबंधक आशीष गर्ग को मथुरा का जिला जज बनाया गया है और मथुरा के जिला जज राजीव भारती को हाईकोर्ट का रजिस्टार जनरल महानिबंधक नियुक्त किया गया है।

बुधवार को जिला जज राजीव भारती के तबादला होने पर डीजीसी शिवराम सिंह तरकर, स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु, भीष्मदत्त तोमर, ब्रजेश कुंतल, मुकेश बाबू, महेशचन्द्र गौतम, हरेन्द्र शर्मा, सुरेश शर्मा, राकेश चैधरी, चन्द्रभान सिंह, खडग सिंह छौंकर, रनवीर सिंह, अभिषेक कुमार, रामवीर यादव, रामपाल सिंह, भगत सिंह आर्य, नरेन्द्र कुमार शर्मा, शैलेन्द्र कुमार, अविनीश उपाध्याय, राजू सिंह, हेमेन्द्र भारद्वाज, सुभाष चतुर्वेदी, मान सिंह, रवेन्द्र कुमार आदि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular