Sunday, April 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाबोलेरो की चपेट में आने से महिला की मौत

बोलेरो की चपेट में आने से महिला की मौत

संवाददाता

धानेपुर, गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा माधवगंज के मजरा सरयू पुरवा निवासी छट्ठी राम की पत्नी सुंदरपता (55) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह बुधवार की सुबह अपने घर से चीनी व चाय पत्ती लेने आईं थीं। सड़क पार करते वक्त उतरौला से गोंडा की तरफ जा रही तेज रफ़्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला गेंद की तरह उछलकर सड़क पर जा गिरी। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। छट्टी राम के बड़े लड़के रमेश की तरफ से अज्ञात वाहन के विरुद्ध तहरीर दी गयी है। घटना स्थल पर एसएसआई सभाजीत सिंह व अमर नाथ ने पहुंच कर आवश्यक लिखा पढ़ी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular