Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश बोरे में बंद कर युवक को जिंदा जलाया, हत्यारों की तलाश में...

 बोरे में बंद कर युवक को जिंदा जलाया, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

आगरा (हि.स.)। जनपद के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में युवक को बोरे में बंद कर जिन्दा जला दिया गया। अपहरणकर्ताओं ने घरवालों से दस लाख की फिरौती मांगी थी। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने पर युवक को बोरे में ही जिंदा जलाकर अपहरणकर्ता फरार हो गए। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम भेजते हुए हत्यारों की तलाश में शुरु कर दी है।

फतेहपुर सीकरी थाना के नगर सीकरी हिस्सा चार गांव में रहने वाले 20 वर्षीय लवकुश पुत्र रामप्रसाद गुरुवार की सुबह कॉलेज के लिए निकला था। मामले में परिजनों ने बताया कि सुबह करीबन 11:40 बजे उनके पास फिरौती के लिए फोन आया था। अपहरणकर्ता उनके बेटे के अपहरण की बात कह रहे थे। इसके साथ ही बेटे के बदले 10 लाख की फिरौती की भी मांग की गयी, जिसके पश्चात परिजनों द्वारा इस मामले की पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना के कुछ देर बाद ही पुलिस को लोगों द्वारा नीलम इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक शव के जले होने की सूचना मिली। परिजनों द्वारा शव की पहचान अपहरण हुए बेटे लवकुश के रूप में करते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आनन-फानन युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवक के जले शव पर मारपीट के निशान भी मिले हैं।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular