Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबोरिंग की मिट्टी ढही, दबकर युवक की मौत

बोरिंग की मिट्टी ढही, दबकर युवक की मौत

हाथरस (हि.स.)। थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव जिमिसपुर में मंगलवार को अचानक एक बोरिंग की मिट्टी ढह गई। बोरिंग में सफाई कर रहा युवक मिट्टी के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

श्यामवीर सिंह निवासी गांव जिमिसपुर थाना सिकंदराराऊ गांव में खेती बाड़ी करते हैं। उनका बेटा ऋषिपाल(26) खेती बाड़ी में अपने पिता का हाथ बंटाता था। इस समय धान की फसल की रोपाई तैयारियां चल रहीं हैं। इसलिए ऋषिपाल मंगलवार को अपने खेत पर बोरिंग की सफाई करने गया था। उसके पिता भी उसके साथ थे। ऋषिपाल सफाई करने के लिए बोरिंग में उतर गया। अचानक बोरिंग की मिट्टी ढह गई। ऋषिपाल मिट्टी के नीचे दब गया। यह देखकर उसके पिता के होश उड़ गए।

पिता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बोरिंग में उतरकर मिट्टी हटाई और ऋषिपाल को बाहर निकाला। बेहोशी की अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पीरिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चे छोड़ गया है।

लकी

RELATED ARTICLES

Most Popular