Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजनबॉलीवुड हस्तियों ने फैंस को दी नवरात्रि की बधाई

बॉलीवुड हस्तियों ने फैंस को दी नवरात्रि की बधाई

आज से नवरात्रि का पावन त्योहार शुरू हो गया है। पूरे देश में इस त्योहार को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। इस खास मौकं पर बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को खास अंदाज में नवरात्रि की बधाई दी है।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा-‘ नवरात्रि की अनेक शुभकामनाएँ!’

अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आपको और आपके परिवार को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। माता रानी सभी पर अपनी कृपा बनाये रखें…जय माता दी!’

जया पर्दा ने लिखा-‘आप सभी को नवरात्रि महापर्व की ढेरों शुभकामनाएं। माता रानी आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।’

अभिनेता अजय देवगन ने लिखा-‘सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं । ️’

इन सब के अलावा हेमा मालिनी, मधुर भंडारकर, काजोल आदि ने भी फैंस को सोशल मीडिया के जरिये नवरात्रि की शुभकामनायें दी हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular