Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजनबॉलीवुड हस्तियों ने खास अंदाज में दी फैंस को करवाचौथ की बधाई

बॉलीवुड हस्तियों ने खास अंदाज में दी फैंस को करवाचौथ की बधाई

पूरे देश में आज सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का त्योहार मना रही है। इस खास दिन पर मनोरंजन जगत की हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिये फैंस को इस खास त्योहार की बधाई दी है।

अभिनेत्री सोनल चौहान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-‘आज करवाचौथ मना रही सभी महिलाओं को की हार्दिक शुभकामनाएं….।

दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ट्वीट कर लिखा-‘आज सबसे महत्वपूर्ण पर्व करवाचौथ है। महिलाओं द्वारा अपने पति के कल्याण और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरे दिन का उपवास रखा जाता है, जो रात में चांद देखने के बाद ही टूटता है। वहीं, मॉर्डन डेज में हम देखते हैं कि कई युवा पुरुष भी अपनी पत्नियों के साथ उपवास करते हैं, ये वास्तव में सराहनीय है। ‘

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं। इसके साथ अभिनेत्री सभी को करवाचौथ की बधाई देते हुए कहती हैं -‘हैप्पी करवाचौथ!’

इन सब के अलावा मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये फैंस को करवाचौथ की बधाई दे रही हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular