Tuesday, February 17, 2026
Homeमनोरंजन बॉलीवुड पीआर को लेकर नोरा फतेही का बड़ा खुलासा

 बॉलीवुड पीआर को लेकर नोरा फतेही का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अपने फैशन को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। नोरा ने बॉलीवुड के अलावा साउथ सिनेमा में भी काम किया है। फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के गाने ‘दिलबर’ से नोरा को जबरदस्त लोकप्रियता मिलीए लेकिन इससे पहले उनका सफर आसान नहीं था, हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में पीआर को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

नोरा फतेही ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मुझे कई लोगों ने सलाह दी थी कि आपको पीआर के लिए कुछ खास लोगों को डेट करना होगा। बॉलीवुड पीआर के तौर पर मशहूर अभिनेताओं को डेट करें… लेकिन, मैं बहुत खुश हूं कि मैंने बिना किसी की बात सुने वह फैसला ले लिया जो मुझे सही लगा।’

नोरा ने आगे कहा, ‘मैंने हमेशा अपने दिल की सुनी है और आज मैं अपने दिल के मुताबिक काम कर सकती हूं। मुझे किसी अन्य व्यक्ति या किसी खास अभिनेता की वजह से सफलता नहीं मिली।’ एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और नेटिजन्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। जहां कुछ ने उनका समर्थन किया है, वहीं कुछ ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में नाम आने पर नोरा को ट्रोल भी किया है।

इस बीच नोरा फतेही इन दिनों कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ डांस सीरीज ‘हिप हॉप इंडिया’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा नोरा कुणाल खेमू की निर्देशित फिल्म ‘मारगांव एक्सप्रेस’ में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

लोकेश चंद्रा/सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular