Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनबॉलीवुड को शनाया कपूर के रूप में मिली एक और उर्फी जावेद

बॉलीवुड को शनाया कपूर के रूप में मिली एक और उर्फी जावेद

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। कुछ साल पहले उनकी शादी हुई और तब से वो एक्टिंग से दूर हैं। सोनम के पिता अनिल कपूर के दो भाई हैं- बोनी कपूर और संजय कपूर। अनिल की तरह बोनी कपूर ने भी अपने बेटे अर्जुन कपूर और बेटी जाह्नवी कपूर को एक्टिंग की दुनिया में एंट्री दिला दी है। अब बारी बोनी और अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की है। जो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए बिल्कुल तत्पर है।

शनाया कपूर को तो आप सब जानते ही होंगे। सोशल मीडिया पर वो काफी पॉपुलर है। फिल्मों में आने से पहले ही उनके इंस्टाग्राम पर 1. 6 मिलियन में ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं। इस फॉलोविंग के पीछे शनाया की ूूखूबसूरती और उनकी लाजवाब स्टाइल स्टेटमेंट है। वैसे स्टाइल स्टेटमेंट के मामले में उनकी बड़ी बहन सोनम कपूर भी काफी मशहूर है। लेकिन सोनम और शनाया की फैशन में एक फर्क है। जहाँ सोनम का पहनावा काफी अनूठा रहता है वहीं शनाया हमेशा ग्लैमरस ऑउटफिट में नजर आती है।

लेकिन बीती शाम को जब शनाया लैक्मे फैशन वीक पर नजर आई तो उन्हें देख कर ‘उर्फी जावेद’ की याद आई। उर्फी जावेद वही है जो आए दिन अपनी अजीब या कहें फूहड़ फैशनसेंस के लिए ट्रोल होती रहती है। कल जिस ऑउटफिट में शनाया नजर आई थी वो उर्फी जावेद से इंस्पायर्ड लगता था। लैक्मे फैशन वीक में इन कपड़ों में शनाया को देख सभी हैरान रह गए। उन्हें ट्रांसपेरेंट कपड़ों में देखते ही लोगों ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो उन्हें उर्फी की बहन तक कह दिया। सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए शनाया से इस तरह की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। शनाया ने शायद सोचा होगा कि इस तरह की उटपटांग ऑउटफिट पहनने से लोग उनकी तारीफ करेंगे लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि सुर्खियां बटोरने का उनका यह दांव उन्हें उर्फी जावेद की बहन होने का टैग दिला देगा।

शनाया कपूर विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘बेधड़क’ से बहुत जल्द एक्टिंग में डेब्यू करेंगी। उनकी इस फिल्म को करण जौहर प्रोडूस करने वाले है। शनाया की यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular