Friday, March 20, 2026
Homeमनोरंजन बॉलीवुड के खिलाफ झंडा बुलंद करने पर प्रियंका चोपड़ा को मिला कंगना...

 बॉलीवुड के खिलाफ झंडा बुलंद करने पर प्रियंका चोपड़ा को मिला कंगना का साथ

बॉलीवुड के खिलाफ झंडा बुलंद करने पर प्रियंका चोपड़ा को कंगना रनौत का साथ मिला है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में तीन ट्विट करके लिखा है कि ”अपने दम पर सब कुछ हासिल करने वाली महिला को भारत छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। सभी जानते हैं कि करण जौहर ने उन्हें बैन किया था।”

अब प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। 2018 में शादी करने के बाद वह अमेरिका में बस गई हैं। जब उन्होंने भारत छोड़ा, तब बॉलीवुड में उनका करियर अपने चरम पर था। अब एक इंटरव्यू में इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां उन्हें साइडलाइन किया गया था। कुछ फिल्म निर्माताओं ने उनके खिलाफ एक टीम बनाई थी, वह काम नहीं दे रहे थे और राजनीति कर रहे थे। इस खुलासे के बाद अब ‘फैशन’ की को-एक्ट्रेस कंगना रनौत उनके सपोर्ट में आ गई हैं।

कंगना रनौत ने तीन ट्वीट किए हैं, जिनमें से पहले में लिखा है ”प्रियंका बॉलीवुड के बारे में कहती हैं कि लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बनाकर परेशान किया और फिल्म उद्योग से निकाल दिया गया। अपने दम पर सब कुछ हासिल करने वाली महिला को भारत छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। सभी जानते हैं कि करण जौहर ने उन्हें बैन किया था।”

एक अन्य ट्वीट में लिखा था ”मीडिया ने शाहरुख के साथ दोस्ती के कारण करण जौहर के साथ प्रियंका चोपड़ा की अनबन के बारे में बहुत कुछ लिखा। हमेशा ऐसे बाहरी लोगों की तलाश में रहने वाले मूवी माफिया को प्रियंका चोपड़ा के रूप में पंचिंग बैग मिल गया। इसने उन्हें इस हद तक नाराज कर दिया कि उन्हें भारत छोड़ना पड़ा।

तीसरे ट्वीट में लिखा था, ”इस अप्रिय, ईर्ष्यालु, मतलबी और जहरीले व्यक्ति को फिल्म इंडस्ट्री के कल्चर और एनवायरमेंट को बर्बाद करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। जो एबी या एसआरके के दिनों में आउटसाइडर्स के लिए कभी ऐसी नहीं थी। उनकी गैंग और माफिया पीआर पर छापा मारा जाना चाहिए और आउटसाइडर्स को परेशान करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।”

प्रियंका चोपड़ा ने पोडकास्ट शो ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’ में खुलासा किया है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में मुझे बाहर किया गया। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे। मेरा लोगों से मतभेद होता था। मैं गेम खेलने में अच्छी नहीं हूं और इसलिए राजनीति से तंग आ गई थी। उस वक्त मुझे लगा कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है। संगीत ने मुझे दुनिया के दूसरे हिस्से में जाने का मौका दिया।”

प्रियंका चोपड़ा ने 2015 में हॉलीवुड में डेब्यू किया था। प्रियंका ने खुद को एक अंतरराष्ट्रीय संगीत कलाकार के रूप में स्थापित करने के लिए कई संगीत वीडियो में काम करने से पहले 2015 में टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ के साथ हॉलीवुड में शुरुआत की।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular