Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबॉबी चौधरी को दिलायेंगे शहीद का दर्जा : जयंत सिंह

बॉबी चौधरी को दिलायेंगे शहीद का दर्जा : जयंत सिंह

– जयंत आतंकवादियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त बॉबी के परिजनों से मिले

गाजियाबाद (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत सिंह रविवार को भिक्कनपुर गांव पहुंचे। जयंत ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में अपने प्राण न्योछावर करने वाले बॉबी चौधरी के परिजनों से मुलाकात की और बलिदानी को श्रद्धांजलि दी।

रालोद मुखिया जयंत सिंह रविवार को भिक्कनपुर गांव पहुंचे। उन्होंने बॉबी चौधरी के परिजनों से मुलाक़ात की। इस अवसर पर जयंत चौधरी ने बॉबी चौधरी के परिवार को सांत्वना देते हुए उनके पिता बच्चू सिंह और भाई विक्रांत चौधरी को आश्वासन दिया कि हरसंभव कार्यवाही में हम आपके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि बॉबी चौधरी की शहादत को लेकर अभी सरकार ने कोई अधिकृत घोषणा नहीं की है। इसको लेकर वह रक्षामंत्री को पत्र लिखेंगे और बॉबी चौधरी को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग करेंगे। बॉबी के बलिदान को देश भूल नहीं पायेगा। जयंत चौधरी के साथ मुरादनगर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी अजय प्रमुख, रालोद जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह, संजीव ढिढार, सुधीर बाहुबली, विनीत चौधरी, ग्राम प्रधान अरविंद चौधरी आदि उपस्थित रहे।

फरमान/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular