Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पठान की धूम, वर्ल्ड वाइड 700 करोड़ का...

 बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पठान की धूम, वर्ल्ड वाइड 700 करोड़ का आंकड़ा किया पार

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म पठान ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज हुई थी।

फिल्म क्रिटिक रमेश बाला के मुताबिक, फिल्म पठान ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ पार कर लिया।

पठान वीआरएफ के ”स्पाई यूनिवर्स” की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है। इसने ”एक था टाइगर”, ”टाइगर जिंदा है” और ”वॉर” जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। फिल्म दंगल को पछाड़ने के लिए भी तैयार है।

शाहरुख खान की फिल्म ”पठान” सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है और इस हफ्ते कोई बड़ी रिलीज नहीं होने के कारण, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular