Saturday, February 14, 2026
Homeमनोरंजन बॉक्स ऑफिस पर 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का निराशाजनक प्रदर्शन

 बॉक्स ऑफिस पर ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ का निराशाजनक प्रदर्शन

विक्की कौशल की ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के पहले दिन के आंकड़ों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। इससे साफ है कि पहले वीकेंड की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही है।

सैकनिक की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ ने पहले दिन 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 1.8 करोड़ की कमाई की है। दो दिन बाद फिल्म ने 3.2 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। विक्की की फिल्म के साथ शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुक्खी’ भी रिलीज हुई है। यह भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। कुल मिलाकर शाहरुख खान की ‘जवान’ अभी भी हवा में है तो देखा जा रहा है कि इसका असर दोनों फिल्मों की कमाई पर पड़ा है।

विक्की ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में भजन कुमार का किरदार निभाया था। इस फिल्म की सबसे अच्छी बात यह है कि फिल्म खत्म होने के बाद दर्शक चेहरे पर मुस्कान लेकर अपने परिवार के साथ अपने घर वापस जाएंगे। यहां तक कि जब मैंने पहली बार फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी, तब भी मेरे मन में वही भावनाएं थीं।”

लोकेश चंद्रा/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular