प्रादेशिक डेस्क
बलिया। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट अंग्रेजी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार बलिया के तीन पत्रकारों को सोमवार को जमानत मिल गई। जिला जज की अदालत ने तीनों पत्रकारों को जमानत दी। यही नहीं, तीनों पत्रकारों पर लादी गईं संगीन धाराएं भी हट गईं हैं। इस मामले में बैकफुट पर आई पुलिस ने पेपर लीक के तीनों मुकदमे में से आईपीसी की धाराएं हटा दी हैं। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार वरिष्ठ पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह और मनोज गुप्ता की रिहाई की मांग को लेकर बीते कई दिनों से आंदोलन चल रहा था। प्रकरण में दिग्विजय सिंह और मनोज गुप्ता की जमानत पहले ही स्वीकृत हो गई थी, जबकि सोमवार को अजीत ओझा की जमानत स्वीकार हुई। जमानत के बाद की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों पत्रकार जेल से बाहर होंगे। अब सिर्फ इन पर परीक्षा अधिनियम और 66 आईटी एक्ट शेष है, जिनकी तफ्तीश चल रही है। पेपर लीक कांड में 50 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें मास्टर माइंड निर्भय नारायण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा इत्यादि हैं। इस मामले में शासन स्तर से भी जांच की जा रही है।
यह भी पढें : प्रयागराज के BEO हुए निलम्बित, गोण्डा का क्या होगा?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
