जिला पंचायत सभागर में आयोजित हुआ पेंशनर्स दिवस पर एडीएम ने दिया निराकरण का आदेश
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। शासन के निर्देशन पर जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को पेंशनर्स दिवस का आयोजन एडीएम राकेश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर जिले कोने-कोने से आए हुए पेंशनर्स की समस्याओं को सुना गया और उनके निराकरण के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिया गया। इससे पूर्व एडीएम ने जिला पंचायत सभागार में पेंशनर्स के मसीहा नाकरा के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की। उन्होंने एक-एक करके पेंशनर्स की समस्याएं सुनी और उनके समयावधि अन्तर्गत निस्तारण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए। ज्यादातर समस्याएं बैंक, बेसिक शिक्षा तथा समाज कल्याण विभाग से सम्बन्धित थीं।
यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन पर कोर्ट का सुप्रीम फैसला

मुख्य कोषाधिकारी शीमल चन्द्र वर्मा ने बताया कि पेंशनर्स दिवस नाकरा साहब के सम्मान में उनके जन्म दिन पर आयोजित होता है। इसलिए हम सब सरकारी कर्मियों को सेवा मे रहते हुए पूर्व में हम सबके लिए सेवाएं दे चुके कर्मियों की समस्याओं को गम्भीरता से लेना चाहिए और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार निस्तारित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक दिन हम सभी भी सेवानिवृत्त होकर पेंशनर्स बनना है। तब हमें भी ऐसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी पेंशनर्स का सम्मान करते हुए ससमय निराकरण की कोशिश करेंगे, तो यह सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सबसे बड़े सम्मान की बात होगी। इस अवसर पर एडीएम द्वारा वरिष्ठ पेंशनर्स को अंग्रवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप्र पेंशनर्स कल्याण संस्था के मंत्री केबी सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, डा. शेर बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव, गुलाब चन्द्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी व पेंशनर्स मौजूद रहे। इस दौरान विगत एक वर्ष के दौरान दिवंगत हुए पेंशनर्स की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें : नहीं रहे भाजपा के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

