Sunday, March 29, 2026
Homeव्यापार बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 88 फीसदी बढ़कर 4,070 करोड़ रुपये रहा

 बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 88 फीसदी बढ़कर 4,070 करोड़ रुपये रहा

नई दिल्ली(हि.स.)। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 88 फीसदी बढ़कर 4,070 करोड़ रुपये रहा।

बीओबी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून में उसका मुनाफा 88 फीसदी बढ़कर 4,070 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बैंक ने बताया कि उसके बेहतर प्रदर्शन में ब्याज से अच्छी आय का विशेष योगदान रहा है। इस दौरान बीओबी की शुद्ध ब्याज आय 24.4 फीसदी बढ़कर 10,997 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा बैंक की गैर-ब्याज आय में 2.8 गुना वृद्धि हुई है।

बैंक के मुताबिक इस दौरान अग्रिमों में 18 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि शुद्ध ब्याज मार्जिन 0.25 फीसदी बढ़कर 3.27 फीसदी हो गया। इस दौरान बैंक का अग्रिम पर प्रतिफल सालाना आधार पर 6.58 फीसदी से बढ़कर 8.40 फीसदी हो गया। जून तिमाही में बैंक का सकल गैर निष्पादित परिसंपत्ति 2.75 फीसदी घटकर 3.51 फीसदी हो गया। इसके अलावा बैंक का शुद्ध एनपीए 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 0.78 फीसदी पर आ गया है।

प्रजेश शंकर/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular