Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबैंकों की जांच कर पुलिस ने सुरक्षा उपायों को परखा

बैंकों की जांच कर पुलिस ने सुरक्षा उपायों को परखा

औरैया (हि.स.)। जनपद पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र की बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बैंकों के आसपास दिखने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर दोबारा नजर आने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस ने उपभोक्ताओं से बातचीत कर लेनदेन करते समय सतर्कता बरतने के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी।

अछल्दा पुलिस ने कस्बे में संचालित छह बैंकों में जाकर वहां लगे सुरक्षा उपकरणों, सायरन और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। साथ ही एटीएम धारकों से अपना कार्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के हाथों में न देने के अपील की। पुलिस ने कहा कि किसी को भी एटीएम पासवर्ड न बताएं और एटीएम मशीन पर रुपये निकालने के दौरान अनजान व्यक्ति के सामने पासवर्ड डालने की कोई जरूरत नहीं है। इस दौरान कस्बा इंचार्ज सुरेश कुमार, उपनिरीक्षक रामस्वरूप व अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

सुनील /मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular