बैंक मित्र को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज गया
भदोही (हि.स.)। यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया से सम्बंधित बैंक मित्र को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर डेढ़ लाख की नगदी लूट ली। घटना सुरियावां थाना क्षेत्र के मऊरामशाला में हुई। घायल बैंक मित्र को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
भदोही जनपद के ऊंज थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा ज्ञानपुर से सम्बंधित बैंक मित्र विनोद दुबे (42) नवादा रोही गांव के निवासी हैं। वह दोपहर में बैंक से पैसा निकाल कर बाहर आ रहे थे। मऊरामशाला के पास जैसे ही उनकी बाइक पहुंची उसी दौरान उनका पीछा कर रहे बदमाश उन्हें रूकने का इशारा किया और रुपए भरा बैग छीनने लगे। लेकिन बैंक मित्र ने बदमाशों का कड़ा प्रतिरोध किया। खुद को असफल होते देख बदमाशों ने बैंकमित्र पर गोली चला दिया। गोली बैंकमित्र के हाथ में लग गयी। जिसके बाद बदमाश बैग में रखा डेढ़ लाख रुपया और पैसे निकलने वाली मशीन लेकर भाग गए।
लूट के बाद बैंकमित्र घटना स्थल से किसी के सहयोग से सुरियावां थाना पहुंच थाना प्रभारी विश्वजीत राय को सारी घटना से अवगत कराया। बाद में पुलिस उसे सीएससी सुरियावां ले गयी जहां से चिकित्सक ने बताया कि उनके हाथ में गोली फंसी हुई है जिसकी वजह से उन्हें जिला अस्पताल महाराजाचेत सिंह भेज दिया गया। पुलिस से सम्पर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन थानाध्यक्ष की तरफ से काल रिसीव नहीं की गयी।
प्रभुनाथ
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
