Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को अवमानना नोटिस

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को अवमानना नोटिस

प्रयागराज(एजेंसी)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विजय शंकर मिश्र, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को अवमानना नोटिस जारी की है और चार हफ्ते में स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों न उनके विरुद्ध अवमानना कार्यवाही की जाय।

यह आदेश न्यायमूर्ति एम.सी त्रिपाठी ने सुमित कुमार की अवमानना याचिका पर दिया है। याचिका पर अधिवक्ता एल.के त्रिगुणायत व डी.के त्रिगुणायत ने बहस की।
मालूम हो कि 68500 शिक्षक भर्ती में अधिक मेरिट वालो की उपेक्षा कर कम मेरिट वाले अध्यापको को पदस्थापन कर दिया गया। जिसे चुनौती दी गयी। कोर्ट ने शिखा सिंह केस में मेरिट व वरीयता क्रम से चयनित जिलों में पदस्थापन तीन माह मे करने का निर्देश दिया था। जिसका पालन नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular