Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबेनियाबाग में लगा गाजी मियां का मेला, तपती दोपहरी में भी उमड़ी...

बेनियाबाग में लगा गाजी मियां का मेला, तपती दोपहरी में भी उमड़ी भीड़

वाराणसी(हि.स.)। जनपद के बेनियाबाग में गुरुवार को सैयद सालार मसऊद गाजी मियां का घुमंतू मेला लगा। तपती दोपहरी में भी मेले में खरीददारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में बच्चों ने झूला झूलकर आनंद लिया तो महिलाओं ने चाट आदि पकवान का लुत्फ उठाया।

बेनियाबाग टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में सुबह से ही चर्खी-झूला लग गया था। झूले का आनंद बच्चों के साथ महिलाएं भी ले रही थीं। खाद्य पदार्थों व खिलौनों की अस्थायी दुकानें लगी थीं, जिन पर खरीदारी के लिए लोगों भी भीड़ देखी जा रही थी। इस दौरान बच्चों की सबसे अधिक भीड़ आइसक्रीम और खिलौनोें के ठेलों पर देखने को मिली। मेले में रौनक अपरान्ह बाद होगी। मेले में शाम को पतंग उड़ाने वालों की भी भीड़ जुटेंगी। शाम को बेनिया का मैदान ‘भक्काटे’ की आवाजों से गूंजेगा।

श्रीधर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular