Sunday, April 5, 2026
Homeमनोरंजनबेटे सनी देओल के साथ मनाली में धर्मेंद्र

बेटे सनी देओल के साथ मनाली में धर्मेंद्र

दिग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर फैंस के साथ अपने वीडियो साझा करते रहते हैं। रविवार को धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने अभिनता बेटे सनी देओल के साथ प्रकृति का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस के साथ साझा करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा-‘मेरा प्यारा बेटा मुझे खूबसूरत हिमाचल की यात्रा पर ले गया। एक प्यारी छुट्टी। इस वीडियो में सनी देओल और धर्मेंद्र सड़क किनारे बैठे हुए हैं और आसपास के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य देख रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र सनी देओल का शुक्रिया अदा करते हुए भी दिख रहे हैं। इसके साथ ही वह वीडियोग्राफर से नीचे की खूबसूरत जगह को कैप्चर करने के लिए भी कह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। धर्मेंद्र और सनी देओल आपस में एक मजबूत और खास बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। धर्मेंद्र और सनी देओल बॉलीवुड के सबसे फेमस पिता-बेटे की जोड़ी में से एक है। दोनों ने फिल्म अपने और यमला पगला दीवाना में साथ में स्क्रीन शेयर किया है और जल्द ही ये जोड़ी फिल्म अपने 2 में दर्शकों के सामने होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular