राज्य डेस्क
जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर और जयपुर जिलों में दो दिल दहला देने वाले हादसे हुए। इन हादसों में पानी में डूबने से दो महिलाओं और उनके दो बेटों की रविवार को मौत हो गई। बाड़मेर में हुई घटना में बेटे को बचाने गई मां की टांके में डूबने से मौत हो गई। वहीं जयपुर में कुएं में गिरी मां को बचाने के लिए बेटा कुएं में कूदा लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। चौहटन थाने के प्रभारी भूटाराम बिश्नोई ने बताया कि केरनाड़ा गांव स्थित एक घर में बने पानी के टांके में रविवार सुबह तीन वर्षीय कृष्ण कुमार गिर गया। उसे बचाने के लिए उसकी मां चतरू प्रतापत (25) टांके में कूद गई। मां-बेटे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये स्थानीय अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। थार रेगिस्तान (राजस्थान) में बारिश के पानी को इकठ्ठा करने के लिए पारम्परिक तकनीक से एक बड़ा गड्ढा बनाया जाता है। इसे टांका कहा जाता है। राजधानी जयपुर के चाकसू थाना क्षेत्र के शक्कर खावदां गांव में एक महिला खेत में बने कुएं से पानी निकालते समय उसमें गिर गई। उसकी आवाज सुनकर खेत में काम कर रहा उसका बेटा उसे बचाने के लिए कुएं में कूदा लेकिन दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। थानाधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान सोना देवी (50) और उसके बेटे गिर्राज (25) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मृग दर्ज कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : जब पेड़ पर चढ़ गई पिकअप, फोटो देख चकरा जाएंगे आप
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
