Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबेटे के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे पिता...

बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे पिता को आरोपितों ने दी धमकी

-अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर की शिकायत

वाराणसी (हि.स.)। अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया है कि अपने बेटे की हत्या के मामले में पैरवी कर रहे फूलचंद को आरोपितों ने घर में घुस कर धमकी दी। पहले भी ऐसी धमकी दे चुके हैं। इस मामले में पीड़ित के शिकायत के बावजूद थाना लंका ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित को थाने से भी भगा दिया गया।

अमिताभ ठाकुर ने इस मामले में शिकायत और ट्वीट करते हुए पुलिस कमिश्नर वाराणसी से मांग की है कि तत्काल मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। मारुति नगर कॉलोनी थाना लंका निवासी फूलचंद के बेटे शिव नारायण साहनी की हत्या लगभग 12 वर्ष पूर्व हुई थी। इस मामले में फूलचंद लगातार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा लड़ रहे हैं। इस मामले में आरोपितों ने वर्ष 2021 में फूलचंद को मुकदमा वापस लेने की धमकी दी थी। तब अमिताभ ठाकुर के हस्तक्षेप किए जाने के बाद थाना लंका में एफआईआर दर्ज हुआ था। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। अब दोबारा 31 जनवरी 2023 को आरोपितों ने फूलचंद के घर में घुसकर उन्हें मुकदमा वापस लेने और गवाही न देने की धमकी दी है। इसका सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी है। पीड़ित पक्ष के थाना लंका पर शिकायत प्रस्तुत करने के 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular