Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश बेटे की पिटाई से माता-पिता की मौत

 बेटे की पिटाई से माता-पिता की मौत

झांसी(हि.स.)। नवाबाद थाना क्षेत्र में कलयुगी बेटे ने मां-बाप को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की सूचना पर एसएसपी राजेश एस. सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरोपित बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपित मानसिक रोगी बताया जा रहा है।

एसएसपी राजेश एस ने बताया कि नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछोर में रहने वाले पेशे से शिक्षक लक्ष्मीप्रसाद(58) की उनके ही घर में लाश मिलने की खबर पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो मृतक के पास ही उनकी पत्नी विमला भी घायल अवस्था में पड़ीं थीं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गयी। घर की तलाशी लेने पर ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में आरोपित बेटा अंकित झा अपने कमरे में मिला। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने मां-बाप की हत्या को स्वीकार किया। उसे हिरासत में लेकर घटना की वजह पूछी जा रही है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही घटना का कारण स्पष्ट हो जायेगा।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular