जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। एम्स इंटरनेशनल स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं को महिला कल्याण अधिकारी फरहाना फातमा द्वारा कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के अंतर्गत आंतरिक परिवाद समिति व जिला स्तरीय समिति के गठन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही उन्हें आत्मरक्षा संबंधी टिप्स दिए गए। यह जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि जिला समन्वक ज्योत्सना सिंह द्वारा घरेलू हिंसा, बाल विवाह आदि के विषय में बताया गया। जिला समन्वयक राजकुमार आर्य द्वारा साइबर क्राइम एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के विषय में बताया गया। इस कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य शहजाद अली द्वारा छात्राओं को चाइल्ड लाइन के कार्य क्षेत्र के बारे में बताते हुए बच्चियों को किसी भी परिस्थिति में 1098 में उपयोग करने के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में एम्स इंटरनेशनल कॉलेज के प्रबंधक मतलूब खां एवं प्रधानाचार्य रीना मिश्रा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : करुणेश बने लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष, विनोद मंत्री
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
