Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबेटियों से छेड़छाड़ करने वाले चार युवक गिरफ्तार

बेटियों से छेड़छाड़ करने वाले चार युवक गिरफ्तार

– पकड़े गए आरोपित हिन्दू परिवार की बेटियों से करते थे छेड़खानी

– प्रताड़ना से आहत होकर हिन्दू परिवार पलायन को था मजदूर

अलीगढ़ (हि.स.)। जनपद के मोरथल गांव में एक विशेष समुदाय के युवकों द्वारा लड़कियों से छेड़छाड़ से परेशान हिन्दू परिवार पलायन को मजबूर हो गया। इसकी जानकारी जब जिला व पुलिस प्रशासन को हुई तो मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

यह पूरी घटना जनपद के मोरथल गांव की है, जहां रहने वाले हिन्दू परिवार ने यह आरोप लगाया कि एक समुदाय के कुछ युवक उनकी बेटियों से छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर वे लोग लड़ाई-झगड़े पर अमादा हो जाते हैं। रविवार (04 सितम्बर, 2022) को जब लड़कियों के साथ फिर से मारपीट की गई, तो परिवार ने पुलिस को बुलाया। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।

क्षेत्राधिकारी अतरौली ने सोमवार को यह बताया कि पीड़ित परिवार को समझा-बुझाया गया है। अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से जो भी तहरीर मिली, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद हिन्दू परिवार अब पलायन नहीं कर रहा है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular