Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबेटियों के सपनों की कब्रगाह बन रही मुंबई : सिद्धार्थ नाथ

बेटियों के सपनों की कब्रगाह बन रही मुंबई : सिद्धार्थ नाथ

-योगी सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि ‘मुंबई में एक और निर्भया’

लखनऊ(हि. स.)। योगी सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मुंबई में ‘एक और निर्भया’ होने की घटना को शर्मनाक बताते हुए महाराष्ट्र की महाअघाड़ी सरकार को आड़े हाथों लिया है।

शनिवार को जारी एक प्रेस वक्तव्य में राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस जब केंद्र में थी, तब दिल्ली में दिल दहला देने वाला ‘निर्भया’ कांड हुआ और अब जबकि महाराष्ट्र सरकार में भागीदार है तो वहां भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं। यह और बात है कि राजकुमारी प्रियंका वाड्रा को इन वारदातों से शर्म नहीं आती।

सिद्धार्थनाथ ने कहा कि देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई, अब महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित बनती जा रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों से बेटियां अपने सपनों को उड़ान देने के इरादे से आती हैं लेकिन महिला सुरक्षा के प्रति सरकार की उदासीन प्रवृत्ति मुंबई को बेटियों के सपनों की कब्रगाह बना रहा है।

मुंबई के साकीनाका इलाके में 34 साल की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसने राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया कांड की याद दिला दी है। बताया जा रहा है कि दरिंदगी के बाद रेप पीड़िता की मौत हो गई है। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई थी। अब पीड़िता ने दम तोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद जब पीड़िता को लाया गया था तब ज्यादा खून बह गया था और खून की कमी के कारण उसकी मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular