Saturday, March 7, 2026
Homeकानपुर बेकाबू ट्रक की टक्कर से दुकानदार की मौत

 बेकाबू ट्रक की टक्कर से दुकानदार की मौत

कानपुर (हि.स.)। काकादेव थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह बेकाबू ट्रक की टक्कर से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।

सहायक पुलिस आयुक्त शिखा सिंह ने बताया कि काकादेव निवासी श्री कृष्ण का 29 वर्षीय बेटा संजय सिंह जीवन यापन करने के लिए सड़क के किनारे मैगी की दुकान चलाता था। रविवार सुबह वह दुकान के काम से निकला था। इसी दौरान बेकाबू ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रामबहादुर/दीपक/डॉ. आमोदकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular