Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाबृजभूषण ने अयोध्या से निकाली उत्तर भारतीय स्वाभिमान यात्रा

बृजभूषण ने अयोध्या से निकाली उत्तर भारतीय स्वाभिमान यात्रा

संवाददाता

अयोध्या। कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को यहां उत्तर भारतीय स्वाभिमान यात्रा निकाल मनसे प्रमुख राज ठाकरे के मुद्दे को गर्म कर रखा है। यहां अयोध्या के बूथ नंबर 4 से पूरा बाजार के विल्वहरिघाट तक निकली यात्रा के दौरान सांसद ने कहा कि अयोध्या न आना राज ठाकरे का दुर्भाग्य है, माफी मांग वह अयोध्या आ सकते थे।
यात्रा सांसद बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में दशरथ समाधि स्थल पूरा बाजार तक गई। यात्रा के दौरान जगह जगह लोगों ने सांसद का स्वागत किया। बता दें कि 5 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन पर 5 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का आवाहन पहले ही वह कर चुके हैं। मंगलवार को अवध विश्वविद्यालय के गेट से भरतकुंड तक उत्तर भारतीय सम्मान यात्रा निकाली जायेगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बचपन से अयोध्या से नाता रहा है। हर घर से ताल्लुक है। राज ठाकरे के अयोध्या दौरा रद्द करने पर बोले यह उनका दुर्भाग्य है। उनको माफी मांग कर अयोध्या आना चाहिए था। यात्रा के दौरान उनके विधायक पुत्र प्रतीक भूषण शरण सिंह भी साथ रहे। आगामी पांच जून को अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य जन्मदिन मनाए जाने का ऐलान पहले से है, जिसके लिए 5 जून को उत्तर भारतीयों को अयोध्या आने का न्योता सांसद की ओर से दिया गया है। इसी क्रम में अब स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular